समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक घर में घुसे बदमाशों ने घर में लूटपाट की। साथ ही वहां मौजूद महिला की इज्जत पर भी डाका डाला। छप्पर के रास्ते घर के अंदर कूदे तीन लोगों ने महिला का मुंह दबाते हुए दबोच लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की। इतना ही नहीं उसके बेहोश होने पर आरोपित बक्शे में रखे 50 हजार नकद व जेवर भी ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली देहात का यह है पूरा मामला
वारदात देहात कोतवाली क्षेत्र की है। बताते हैं कि देहात कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 32 साल की महिला के पति सूरत में एक फैक्ट्री में रहकर काम करते हैं। वह घर में तीन छोटे बच्चों साथ अकेले रहती हैं। महिला का कहना है कि बीती 6 जून की रात 2 बजे के आसपास वह आंगन में सो रही थीं। इसी दौरान गांव के रज्जू यादव अपने दो साथियों के साथ मुंह पर नकाब बांधकर छप्पर के रास्ते घुस आया।
विरोध में खुली एक बदमाश की साफी
महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध के दौरान रज्जू के मुंह से साफी खुल गई। इसलिए महिला ने उसे पहचान लिया। साथ ही इसके बाद घर में लूटपाट करने लगे। पीड़ित महिला का यह भी कहना है कि बाकी दो आरोपियों को वह पहचान नहीं सकी हैं। महिला आरोपियों की दरिंदगी से बेहोश हो गईं। बदमाश उनके घर से करीब 50 हजार रुपए और जेवर लूट ले गए।
तीनों बदमाशों की तलाश में पुलिस
साथ ही रज्जू नाम के आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद 9 जून को पति घर लौटा तो पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। वहां एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उधर, कोतवाली निरीक्षक बृजेश यादव का कहना है कि महिला की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा हुआ है। कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
ये भी पढ़ें : तेज रफ्तार बाइक खंती में पलटी, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत-दो घायल
ये भी पढ़ें : खुलासा : ट्यूशन टीचर के साथ बेटी को आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने ही किया था कत्ल