समरनीति न्यूज, कानपुर : माहौल बिगाड़ने वालों को अब पुलिस छूट देने के मूड में नहीं है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में पुलिस ने एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री है। मामला कानपुर का है। मामले में कर्नलगंज पुलिस ने भाजपा नेता हर्षित श्रीवास्तव उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
युवा मोर्चा का जिला मंत्री है गिरफ्तार नेता
बताते हैं कि हर्षित श्रीवास्तव उर्फ लाला कानपुर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला मंत्री हैं। वह पहले डीएवी कालेज के अध्यक्ष थे। आरोप है कि उन्होंने अपनी फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। जानकारी होते ही कर्नलगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने लोगों से अपील की है कि ऐसा कोई काम न करें, जिससे माहौल खराब हो। उन्होंने कहा कि जो भी ऐसा काम करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : जेल में मुख्तार की खातिरदारी में डिप्टी जेलर समेत 4 बंदी रक्षक सस्पेंड