Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Chitrakoot News : गैंगरेप की शिकार लड़की ने तोड़ा दम, चित्रकूट से किया था दरिंदों ने अगवा

Breaking : 17 year old girl hanged in Banda

समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट में एक नाबालिग 13 साल की लड़की को अगवा करके गैंगरेप के मामले में पीड़िता ने दम तोड़ दिया है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, दो आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। लड़की को उसके घर से सोते समय अगवा किया गया था। बाद में वह बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके हाथ बंधे थे। परिजनों के तलाशने पर नाले के पास बेहोश मिली युवती ने होश आने पर अपनी आपबीती बताई थी।

सोते समय अगवा कर ले गए थे दरिंदे

बताते हैं कि बुधवार रात को पहाड़ी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने घर में सो रही थी। परिवार के लोगों का कहना है कि हंडिया प्रयागराज का रहने वाला नदीम बरेठी रोड पर पीडब्ल्यूडी के प्लांट में मजदूरी का काम करता है। वह अपने साथी देवरिया के आदर्श पांडेय के साथ उनके घर पहुंचा और बेटी को मुंह में कपड़ा ठूंसकर खेतों में उठा ले गया। वहां होने ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर रात करीब 1 बजे परिजनों को बेटी बिस्तर पर नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की।

नाले के पास बेहोश मिली, बंधे थे हाथ

काफी तलाश के बाद वह नाले किनारे बेहोशी की हालत में मिली। उसके दोनों हाथ बंधे थे। उसे सुबह 5 बजे करीब होश आया तो उसने पूरी घटना परिजनों को बताई। पिता का कहना है कि बेटी को लेकर थाने जा रहे थे तभी अरछा बरेठी निवासी विपुल मिश्रा ने उन्हें रोकते हुए धमकाया और लोकलाज का डर दिखाकर इलाज कराने की बात कही।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

फिर डरा-धमकाकर बेटी के साथ उनको एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। वहां इलाज चल रहा था। गुरुवार रात बेटी ने दम तोड़ दिया। लड़की को को विपुल जबरन गाड़ी से कौशांबी के मंझनपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गया था। शुक्रवार को परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अजीत पांडे ने बताया कि बिना देरी किए तीनों आरोपियों नदीम, आदर्श और विपुल के खिलाफ गैंगरेप, पाक्सो एक्ट, एससीएटी एक्ट, अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Kanpur Violence : कानपुर हिंसा का मास्टर माइंड हयात जफर लखनऊ में गिरफ्तार, पीएफआइ से कनेक्शन..