
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में ननिहाल जा रहे युवक को दबंगो ने सरेआम रास्ते में गोली मार दी। बताते हैं कि दबंगों के परिवार की एक लड़की दो दिन पहले घर से गायब हो गई थी। आरोपियों को अंदेशा था कि युवक को इसकी जानकारी है कि उनके परिवार की लड़की कहां है। इसी बात को लेकर दबंगों ने युवक को गोली मार दी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
घायल जिला अस्पताल में भर्ती
वह अपने नाना को लेकर ननिहाल जा रहे थे। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से घायल को अस्पताल लाया गया। घटना बबेरू थाना क्षेत्र के तराया गांव का है। घायल युवक का नाम दीपक सिंह बताया जा रहा है। पुलिस ने गोली मारने वाले युवक मोहित सिंह को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की कर रही है। वहीं घायल की हालत खतरे से बाहर है। उसका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें : UP : गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरे लगाकर वीडियो बनाता था सिरफिरा, ऐसे आया पकड़ में..
