Wednesday, December 17सही समय पर सच्ची खबर...

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना पाॅजिटिव

After Sonia Gandhi, Priyanka Gandhi is also Corona positive

समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद उनकी बेटी एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना पाॅजिटिव हो गई हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हल्के लक्षण के साथ वह कोरोना पॉजिटिव आई हैं।

खुद ट्वीट कर दी प्रियंका गांधी ने जानकारी

कहा कि सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे भी अपनी जांच करा लें। उधर, सोनिया गांधी का डाक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा है। वहीं कांग्रेस के कई और नेता भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं।

ये भी पढ़ें : हार्दिक पटेल..जिस बीजेपी के खिलाफ आंदोलन कर नेता बने, उसी के झंडे तले शरणागत