समरनीति न्यूज, अमरोहा : यूपी के अमरोहा में एक कलयुगी मां ने अपने 6 महीने के बच्चे को सड़क पर लावारिस छोड़ दिया। मां ने ममला की हत्या करते हुए मासूम पर दया नहीं दिखाई। वहीं पिता भी कसाई साबित हुआ। उसने भी बच्चे को नहीं संभाला। दरअसल, पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद महिला ने यह कदम उठाया। महिला के इस कदम पर पति का भी दिल नहीं पसीजा। मामला अमरोहा के जोया का है।
पति से झगड़े के बाद बच्चे को छोड़ भागी महिला
बताते हैं कि जोया के मुहल्ला मुंशियान में शौकीन अली का परिवार रहता है। मजदूरी करने वाले मजदूर की डेढ़ साल पहले नजमा नाम की महिला से शादी हुई थी। दोनों की 6 माह की बेटी है। रविवार को दोनों के बीच रोज की तरह झगड़ा हुआ।
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में दो ARTO और एक RI सस्पेंड, सीएम योगी का बड़ा एक्शन
इसके बाद पति घर से चला गया। रात में गुस्साई नजमा ने 6 माह की बेटी को घर से थोड़ी दूर गैराज के पास बीच सड़क पर लावारिश छोड़ दिया। रात लगभग 10 बजे जोया पुलिस के सिपाही मनदीप व विनोद गश्त करते वहां पहुंचे।
गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों ने मासूम को बचाया
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर दोनों रुके और बच्ची को गोद में उठा लिया। लोगों से पूछताछ की। किसी ने भी पहचानने से इंकार कर दिया। सिपाही बच्ची को थाने ले गए। फिर व्हाट्सअप ग्रुप पर फोटो शेयर की। कुछ लोगों ने बच्ची को पहचाना तो पुलिस को जानकारी दी। रात में ही पुलिस नजमा को पकड़कर पुलिस चौकी ले गई। उसका बेटा नहीं मिला। बच्ची को मां के हवाले कर दिया गया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि महिला को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
ये भी पढ़ें : #Accident : अमरोहा में हादसा, दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत से कोहराम