Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में यमुना में डूबे जीजा-साले, जीजा का 28 घंटे बाद मिला शव, साले को..

Ayodhya : 15 people of 4 families of Agra drowned in Saryu river, 6 dead, 3 still missing

समरनीति न्यूज, बांदा : पैलानी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय जीजा-साले के डूबने से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि, साले को समय रहते सुरक्षित डूबने से बचा लिया गया। वहीं जीजा का 28 घंटे बाद शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि जालौन के गोहत थाना क्षेत्र के मड़ोरी गांव के रहने वाले उदय सिंह (23) पुत्र राजपाल सिंह अपनी ससुराल पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ागांव आए थे।

उरई में घर बांदा में ससुराल, परिवार में कोहराम

सोमवार को वह अपने छोटे साले चुन्नू और मनीष के साथ यमुना नदी नहाने गए थे। बताते हैं इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने नदी में कूदकर काफी प्रयास करके चुन्नू और मनीष को डूबन बचाया।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा पहुंची लखनऊ पुलिस ने सभासद को उठाया, पढ़िए पूरा मामला

तब तक उदय लापता हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा। फिर भी उनका कुछ पता नहीं चला। आज प्रयागराज से आई एनडीआरएफ की टीम ने करीब 28 घंटे बाद उदय का शव बरामद किया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें : #Accident : अमरोहा में हादसा, दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत से कोहराम