Thursday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में बदमाशों ने बिजलीकर्मी बनकर घर में लाखों की नगदी-जेवर लूटे

Chitrakoot MP RK Singh Patel's petrol pump looted

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बदमाश एक घर में बिजलीकर्मी बनकर घुस गए। बदमाशों ने खुद को मीटर रीडर बताया। बाद में गृहस्वामी पर तमंचा तान दिया। डरा-धमकाकर बदमाश घर से डेढ़ लाख रुपए नगद और 50 हजार की कीमत के जेवर लूट ले गए। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के खंजाबाबा का पुरवा (पुनाहुर) के रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि शनिवार दोपहर वह घर पर थे। उनके साथ उनकी पत्नी रमा देवी भी थीं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पहले बिजली के तार और मीटर जांचा, फिर तमंचा ताना

मकान निर्माणाधीन है। उनका आरोप है कि तभी दो लोग बाइक से आए और खुद को मीटर रीडर बताकर घर में घुस गए। पहले मीटर चेक करने का ड्रामा किया। फिर इससे पहले कि वे लोग कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनपर तमंचा तान दिया।

ये भी पढ़ें : रामनवमी पर भगवामय हुआ बांदा, जय श्री राम के नारों की गूंज, शोभा यात्रा में उमड़ा हुजूम

बदमाशों उनके घर के बक्से में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए नगद और 50 हजार के जेवर लूटकर फरार हो गए। उधर, मामले में बिसंडा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। दरोगा कन्हैया लाल को मौके पर भेजकर जांच की जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

ये भी पढ़ें : Breaking : चित्रकूट से बांदा बहन की इंगेजमेंट में आ रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, दो घायल