
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार दोपहर लूटी की वारदात को अजाम देने के लिए जाते समय दो लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। रोकने पर पुलिस पर गोलियां चलाने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों लुटेरे घायल हो गए। दोनों को गोलियां लगी हैं। जिला अस्पताल में बदमाशों का इलाज चल रहा है। एसपी अभिनंदन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि दोनों शातिर बदमाश हैं। उनकी कई मामलों में एमपी पुलिस को भी तलाश थी। पुलिस दोनों बदमाशों की क्राइम हिस्ट्री खंगालने में जुटी है।
मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं दोनों शातिर बदमाश
यह मुठभेड़ अतर्रा कस्बा थाना क्षेत्र में हुई। दोनों बदमाशों की पहचान अंतर राज्यीय लुटेरे रामसिंह (33) तथा शनि सिंह (30) निवासी कंचनपुर थाना चंदला, छतरपुर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। एक गोली बदमाश शनि के बांये पैर में लगी। दूसरी गोली पैर में धंस गई। दूसरे बदमाश राम सिंह के भी पैर में गोली लगी है। बदमाशों के पास से लूट के हजारों रुपए, तमंचे, कारतूस और बाइक मिली है।
ये भी पढ़ें : सुनो सरकार : समीकरणों से बुलंदी पर मंत्री रामकेश, क्या खुद को कर पाएंगे साबित..?
