Friday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : होने वाले पति ने फोन पर नहीं की बात, तो फांसी पर झूली युवती

10th student hanged in Mahoba district by writing 'he raped, now threatening to make porn video viral'

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक रिश्ता बनने से पहले ही बिगड़ गया। लगभग दो महीने बाद एक युवती की शादी होनी थी। सबकुछ तय हो चुका था। होने वाले पति से फोन पर बातचीत भी हो रही थी। बताते हैं कि गत दिवस युवती और मंगेतर में फोन पर बात हो रही थी। इसी बीच तबियत खराब होने पर मंगेतर ने बात करने में असमर्थता जताई। लेकिन युवती बात करने की जिद्द पर अड़ी रही। मंगेतर नहीं माना तो फोन कट हो गया। आहत होकर युवती ने फांसी लगा ली। इस पूरे मामले की जानकारी खुद युवती के मामा चुन्ना ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। कभी-कभी ज्यादा बिगड़ जाता था। मामला बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र का है।

यह है पूरा मामला

वहां जमुना तिवारी का पुरवा अंश पुनाहुर की रहने वाले कामता प्रसाद की बेटी सुधा (19) ने घर में फांसी लगा ली। परिवार के लोग उस समय घर पर नहीं थे। वापस लौटे तो बेटी का शव फांसी पर लटक रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। परिवार में रोना-पीटना मच गया।

ये भी पढ़ें : सुनो सरकार : समीकरणों से बुलंदी पर मंत्री रामकेश, क्या खुद को कर पाएंगे साबित..?

उधर, मरने वाली युवती के मामला बिसंडा के चुन्ना ने बताया है कि 6 जून को सुधा की शादी होने वाली थी। शादी की सभी तैयारियां चल रही थीं। उसकी मां चुनूबादी मटौंध थाने के मोहनपुरवा गांव खेत काटने चली गईं थीं। सुधा अपने छोटे भाई-बहनों के साथ घर पर थी। मृतका के मामा का कहना है कि होने वाले पति ने किसी वजह से फोन पर बात करने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने कहा कि अक्सर भांजी का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता था।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में केन नदी में शव मिलने से सनसनी, पुलिस..