समरनीति न्यूज, कानपुर : जूही परमपुरवा में मवेशी पकड़ने गए प्रवर्तन दल और नगर निगम कर्मचारियों पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। कर्मचारियों पर पथराव करते हुए मारपीट की। प्रवर्तन दल के दो कर्मचारी और भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष और मंत्री इस दौरान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। प्रवर्तन दल के अधिकारी कर्नल आलोक नारायण का कहना है कि मंगलवार को दल कैटल कैचिंग दस्ते संग मवेशियों को पकड़ने परमपुरवा गए थे।
दोनों पक्षोें में विवाद का मामला-पुलिस
वहां रहने वाले दीपू पासवान आदि ने हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। हवलदार जितेंद्र सिंह का सिर फट गया। वहीं होमगार्ड अनिल यादव का पैर टूट गया। भाजपा जूही मंडल उपाध्यक्ष आकाश ठाकुर व मंत्री दीपू पासवान घायल हो गए। बाबूपुरवा के एसीपी आलोक सिंह का कहना है कि प्रवर्तन दल कैटल कैचिंग दस्ते संग मवेशी पकड़ने गए थे। वहां दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। दोनों पक्षों से दो-दो लोग घायल हुए हैं। कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : अजीबो-गरीब : उन्नाव में 70 साल की वृद्धा ने 75 साल के वृद्ध के खिलाफ लिखाया छेड़छाड़ का मुकदमा