Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, अस्पताल में गंभीर हालत

Youth thrown from moving train in Banda, critical condition in hospital

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक को कुच लोगों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया है। युवक को घायल हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा देखा गया। उसे गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ के पास रेलवे लाइन पर एक युवक गंभीर हालत में मिला।

युवक की पहचान एमपी के रामकरन के रूप में हुई

युवक की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के इचौला गांव के रहने वाले रामकरन (30) पुत्र ठाकुरदीन के रूप में हुई। घायल की हालत बेहद गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों का कहना है कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों को सूचना दी जा चुकी है।

युवक ने बताया है कि वह ट्रेन से होली पर घर जा रहे थे। इसी दौरान भूरागढ़ केन पुल के पास यात्रियों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

रातभर रेलवे ट्रैक पर पड़ रहा घायल युवक

रातभर घायल हालत में रेलवे पटरी के किनारे पड़ा रहा। आज गुरुवार सुबह लोगों की नजर पड़ी तो मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। घायल रामकरन ने बताया कि कुछ यात्रियों ने धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया था। हालांकि, क्यों गिराया और गिराने वाले लोग कौन थे। इस बारे में गंभीर हालत की वजह से वह ज्यादा जानकारी नहीं दे सके हैं। उधर, मटौंध थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर का कहना है कि थाने में ऐसी कोई सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें : बांदा में खबर से जागे आबकारी अधिकारी, अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़-लेकिन शहर में छूट