समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी ने महिला मार्च का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं का सैलाब उमड़ा। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
सड़कें जैसे गुलाबी रंग में रंगी नजर आईं
इस मार्च में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी की सभी 159 महिला प्रत्याशी भी शामिल रहीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि लड़की हूं-लड़ सकती हूं का नारा सिर्फ चुनाव के लिए नहीं दिया गया है।
बल्कि, यह आंदोलन है जो महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’अभियान नहीं, बल्कि कांग्रेस का एक आंदोलन हैं।
कांग्रेस यह महिला मार्च 1090 चौराहे से शुरू होकर वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा, सिकंदरबाग पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पूरा रास्ता जैसे गुलाबी रंग से रंगा सा दिखाई दिया। ढोल-नगाड़ों के धुन पर लड़की हूं-लड़ सकती हूं खूब गूंजा। महिलाओं का बड़ा हुजूम दिखाई दिया।
ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बांदा में कांग्रेस लड़ाई से पहले ही मैदान से बाहर क्यों..? मतदाता भी हैं हैरान