Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

UP : यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले CM Yogi, बोले-संकट में धैर्य जरूरी

UP CM Yogi met students who returned from Ukraine, said - patience is necessary in crisis

समरनीति न्यूज, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को यूक्रेन से भारत लौटे छात्रों से मुलाकात की। योगी करीब 50 छात्र-छात्राओं से मिले। बताते चलें कि यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने आपरेशन गंगा चलाया हुआ है। अबतक हजारों छात्रों को सुरक्षित भारत लाया जा चुका है। बताते हैं कि अबतक 550 छात्रों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इन्हीं में 50 से सीएम योगी ने आज मुलाकात की है।

50 छात्रों से सीएम योगी ने की मुलाकात

सीएम योगी ने कहा कि संकट के समय धैर्य बनाए रखना जरूरी होता है। किसी को भी संकट के समय हौंसला नहीं खोना चाहिए। कहा कि विदेशों में भारत सरकार के 4 मंत्री इसी काम में लगे हैं। 1400 सौ लोगों को यूक्रेस से वापस लाया जा चुका है। आज रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी ने इन छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : यूक्रेन में फंसी MBBS छात्रा की पोल खुली, ग्राम प्रधान रहते कैसे पहुंचीं डाक्टरी पढ़ने विदेश