Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा का हुआ गुलाबी गैंग, कमांडर संपत पाल ने BJP ज्वाइन की, कांग्रेस छोड़ी

UP Election 2022: Gulabi Gang Commander Sampat Pal joins BJP, resigns from Congress

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : UP Election 2022 : गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल आज भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया है। आज चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बताते चलें कि संपत पाल की पहचान देश और दुनिया में है। उनको महिला अधिकारों के लिए लड़ाई के लिए जाना जाता है। वह कांग्रेस से दो चुनाव लड़ चुकी हैं।

टिकट न मिलने से कांग्रेस से चल रही थीं खिन्न

बताते चलें कि कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण वह खिन्न थीं। अब कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी दलालों के चंगुल में फंस चुकी है। बताते चलें कि बांदा जिले के बदौसा की रहने वालीं संपत ने वर्ष 2012 में मानिकपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनको लगभग 23 हजार वोट मिले थे। इसके बाद 2017 में कांग्रेस-सपा गठबंधन से फिर कांग्रेस ने इसी सीट से संपत को मैदान में उतारा। तब भी वह दूसरे नंबर पर रहते हुए हार गई थीं। हालांकि, बीते कुछ समय से वह बहुत सक्रिय नहीं हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : ‘नाराजगी’ वाली किसान बेल्ट की सीटों पर ज्यादा मतदान के क्या हैं संकेत..?