समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक महिला की नृशंस ढंग से ईंट से सिर कूचकर हत्या की वारदात सामने आई है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। एसपी ने डाग स्कवायड और फारेंसिक टीम को भी लगाया है। महिला की हत्या से पहले उनके साथ दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा। हत्यारों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
महिला से दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं
बताया जाता है कि बिसंडा के बड़ा गांव की रहने वाली चिंता देवी (40) पत्नी रामा पेटल बीती शाम घर से चारा काटने खेत पर गई थीं। वहां से देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा के बहुचर्चित अमन हत्या कांड के आठों आरोपियों की जमानत खारिज
बाद में खेत के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा, तो परिजनों को जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बारे में एसपी विजय कुमार सिंह ने बताया है कि महिला की ईंट से सिर कूचकर हत्या करना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम के बाद इसका पता चलेगा। कहा कि ग्रामीणों से पूछताछ हो रही है।
ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : पीली साड़ी वाली पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी के बूथ पर बंपर वोटिंग, सुबह 11 बजे 50% मतदान, शाम 5 तक 80%