Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : चौथे चरण का प्रचार थमा, लखनऊ-बांदा समेत 9 जिलों में 23 को मतदान

UP Election 2022 : Triangular contest in all four seats of Banda, some candidates are victims of overconfidence

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा 2022 के चुनाव के चौथे चरण के लिए आज प्रचार थम गया है। 23 फरवरी को होने वाले चौथे चरण के चुनाव में यूपी के 9 जिलों में कुल 59 सीटों पर मतदान होगा। प्रचार के अंतिम दिन आज सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने धुआंधार प्रचार किया। इन जिलों में राजधानी लखनऊ, सीतापुर, बांदा, उन्नाव और रायबरेली शामिल हैं। अब मंगलवार शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचेंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सभी की नजरें 23 फरवरी को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। सभी अपनी-अपनी जीत का कयास लगा रहे हैं।

इन मंत्रियों की किस्मत लगी दांव पर

चौथे चरण में योगी सरकार के दो मंत्रियों मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर लगी है। इसमें एक कानून मंत्री बृजेश पाठक हैं। वह लखनऊ की कैंट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन हैं। वह लखनऊ पूर्वी सीट से चुनावी मैदान में हैं। इन सीटों पर जोरदार मुकाबला है। सभी राजनीतिक दल पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रहे हैं।

चौथे चरण में मैदान में 624 प्रत्याशी

चुनाव के आखिरी दिन सभी दलों ने जमकर प्रचार किया। चौथे चरण में कुल 624 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला 2 करोड़ 12 लाख 90 हजार 564 मतदाता के हाथों में हैं। इनमें 1 करोड़ 14 लाख 3 हजार 306 पुरुष मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें : UP : प्यार की अनोखी कहानी : सिंगापुर से डाक्टर बुलाकर सर्जरी से लड़की से लड़का बन सहेली से शादी, अब पुलिस..

वहीं 98 लाख 86 हजार 286 महिला मतदाता भी हैं। इसी तरह 972 थर्ड जेंडर मतदाता भी मैदान में हैं। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी। जमकर प्रचार और रोड शो किए।

यूपी के इन 9 जिलों में होगा मतदान

चौथे चरण में यूपी के 9 जिलों में मतदान होगा। इनमें राजधानी लखनऊ के अलावा सीतापुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिले शामिल हैं। इन जिलों में चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से सख्त बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस के अलावा अर्द्ध सैनिक बलों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव को लेकर जिलों में सरकारी मशीनरी पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : कानपुर मेयर प्रमिला पांडे ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, वोट डालते फोटो वायरल