Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : तीसरे चरण में 5 बजे तक 57.58% मतदान

UP Elections 2022 : 57.58% voter turnout till 5 pm in third phase
जालौन के एक बूथ पर वोट डालकर लौटते दूल्हा-दुल्हन।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 Phase 3 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तीसरे चरण में मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक सभी 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 57.58% मतदान हुआ। यह मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक मतदाता कतार में डटे रहे। बताते चलें कि 2017 में इन सीटों पर कुल 62 प्रतिशत मतदान हुआ था।

UP Elections 2022 : 57.58% voter turnout till 5 pm in third phase
कानपुर मतदाता।

इन बातों को लेकर दिनभर रही चर्चा

इस दौरान सैफई में पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने वोट डाला। इसके अलावा शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव ने भी वोट डाला। दोनों साथ-साथ नजर आए। इसे लेकर काफी चर्चा रही। मुलायम कुनबे ने एकता का प्रदर्शन किया। इसी तरह मुलायम सिंह यादव भी बीमारी की हालत में व्हील चेयर से वोट डालने के लिए पहुंचे।

UP Elections 2022 : 57.58% voter turnout till 5 pm in third phase
कानपुर मतदाता।

उधर, कानपुर में शुरूआती दौर में मतदान का प्रतिशत कम नजर आया। फिर शाम होते-होते वोटरों का उत्साह बढ़ता देखा गया। सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के लिहाज से सख्त बंदोबस्त किए गए थे। सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। हालांकि, कानपुर मेयर प्रमिला पांडे की वोट डालते फोटो ने सुरक्षा के दावों की पोल भी खोल दी। इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि इतनी सुरक्षा के बावजूद बूथ के भीतर तक मोबाइल फोन कैसे पहुंच गया।

ये भी पढ़ें : Bignews : लखनऊ में महिला सिपाही की हत्या, हिरासत में नायाब तहसीलदार, पूछताछ जारी