Sunday, September 27सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक : बांदा में दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत-एक गंभीर

Jaunpur Accident News : A fierce collision in a pick-up truck, 6 people died - 5 injured

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक तेज रफ्तार बाइक दीवार से जा टकराई। बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताते हैं कि मृतक युवक एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों युवक

बताया जाता है कि मप्र के सतना जिले के बरई पुरवा के रहने वाले चुन्नू यादव (30) पुत्र राजाभइया, छोटेलाल यादव (40) पुत्र बुलाकी मलखान (25) पुत्र सुखलाल रात में शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बांदा में प्रत्याशी खुलेआम उड़ा रहे Covid गाइड लाइन की धज्जियां, बिना परमिशन गाड़ियां भी

वह नरैनी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वहां से लौटते समय कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के पास बने मकान की दीवार से जा टकराए।

ये भी पढ़ें : बांदा में BDA व नियम तोड़ने वालों की कारगुजारी की पोल खोल गया अग्निकांड..

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उठाकर नरैनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक घायल मलखान की हालत गंभीर बनी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।