Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर के पाॅश इलाके के अपार्टमेंट में महिला ज्योतिष मधु कपूर की हत्या से हड़कंप

murder of female astrologer Madhu Kapoor stirred up Cuncard apartment in posh area of ​​Kanpur

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के पाश इलाके स्वरूप नगर के एक अपार्टमेंट में एक महिला ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ की हत्या कर दी गई है। हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताते हैं कि स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में कनकॉर्ड अपार्टमेंट में सोमवार रात फ्लैट में अकेली रहने वाली एक वृद्ध महिला की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई है। हत्या की इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है।

पुलिस को किसी करीबी पर संदेह, हर बिंदु पर जांच

बताते हैं कि घर में घुसे बदमाशों ने पहले घर में घुसकर वृद्धा और उनकी नौकरानी को बंधक बनाया। इसके बाद लूटपाट की। बताते हैं कि पुलिस को सीसीटीवी फुटैज के आधार पर अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को किसी करीबी पर ही हत्या को अंजाम देने का शक है। पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी है।

स्वरूपनगर में गैस्ट्रो लीवर हास्पिटल के पास वारदात

बताया जाता है कि शहर के पाश इलाके स्वरूप नगर में कनकॉर्ड अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल के फ्लैट नंबर-307 में मधु कपूर (70) अकेली ही रहती हैं। वह महिला ज्योतिष होने के साथ-साथ वास्तु विशेषज्ञ भी थीं।

2016 हो चुका था पति वीएन कपूर का निधन

उनके पति वीएन कपूर का 2016 में निधन हो गया था। इसके बाद से वह अपार्टमेंट में अकेली ही रहती थीं। खास बात यह है कि इसी अपार्टमेंट के ऊपरी मंजिल पर उनकी बेटी डा. नीरू टंडन और दामाद संजय टंडन रहते हैं। परिवार में दो बेटियां हैं। दूसरी बेटी अलका कंचन हैं।

ये भी पढ़ें : Breaking : सीतापुर में फिर भीषण हादसा, ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो लड़कियों समेत 4 की मौत

बताते हैं कि मधु कपूर अपनी नौकरानी सावित्री के साथ फ्लैट में रहती थीं। इसी बीत बीती रात बदमाशों ने उनकी हत्या करके लूटपाट की। लूटी गई रकम के बारे में अभी स्पष्ट नहीं है। उनकी बेटी ने बताया कि आज मंगलवार को उनको अपनी मां को डाक्टर के पास ले जाना था।

आज बेटी को ले जाना था मां को डाक्टर के पास

वह सुबह लगभग 8 बजे मां के फ्लैट के बाहर पहुंचीं तो दरवाजे पर बाहर के कुंडी लगी थी। कुंडी खोलकर अंदर दाखिल हुईं तो बाथरूम से नौकरानी सावित्री की आवाज आई। दरवाजा खोलने पर बंधक मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। मुंह में रूमाल कस दिया गया था।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 के दूसरे चरण में 64.76% मतदान, सबसे ज्यादा अमरोहा में..

सावित्री ने पुलिस को बताया है कि रात में बदमाश फ्लैट में घुसे और उसे बंधक बना लिया। फ्लैट के दूसरे कमरे में उनकी मां के भी हाथ-पैर बंधे पड़े थे। उनका शव खून से लतपत था।

प्रथम दृष्टया गला दबाकर हुई है हत्या

सूचना पर एडिशनल डीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसीपी स्वरूप नगर बृज नारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि मधु कपूर की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस को संदेह है कि हत्या में जान-पहचान वाला ही शामिल है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव के बीच बुंदलेखंड में कर्जदार किसान ने बैंक मैनेजर की अभद्रता से आहत होकर दी जान, सुसाइड नोट में जिक्र..