समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा के मंडल कारागार में बंद मऊ सदर विधानसभा के विधायक माफिया मुख्तार अंसारी फिर चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए मुख्तार के वकील ने नामांकन दाखिल कर दिया है। बताते हैं कि मुख्तार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। मुख्तार के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने मुख्तार अंसारी के लिए नामांकन दाखिल किया है। कोर्ट से नामांकन की अनुमति भी मिल गई है। अब मुख्तार के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है।
पहले से लगाए जा रहे थे कयास
इसे लेकर पहले से कयास लगाए जा रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के माफिया बृजेश सिंह को समर्थन को लेकर बात कही थी।
ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : कांग्रेस ने सीएम योगी के खिलाफ चेतना पांडे को दिया टिकट, 33 प्रत्याशियों की लिस्ट
उन्होंने कहा था कि वह मुख्तार अंसारी को समर्थन देंगे। इससे पूर्वांचल की राजनीति में नए समीकरण तैयार हो गए हैं। आने वाले दिनों में इनका असर देखने को मिलने लगेगा। इसके साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। देखना होगा कि मऊ सदर सीट से किसकी जीत होती है।
ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : नगीना में CM Yogi बोले-वे कराते थे बम विस्फोट, हम बम-बम भोले का उद्घोष