Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

यमुना में कूदी महिला, आसपास के लोगों ने बचाई जान

यमुना में छलांक लगाने वाली महिला को नदी से निकालकर ले जाते पुलिसकर्मी।

समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले के सजेती थाना क्षेत्र में भैरमपुर गांव निवासी एक महिला शांति देवी (40) ने पारिवारिक कलह के चलते यमुना में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

उसे इलाज के लिए जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला गृह कलेश से परेशान थी। उसको समझा-बुझाकर शांत किया गया है। साथ ही उसका इलाज चल रहा है।