Sunday, June 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: गोली चलाने वाले सगे भाई गिरफ्तार-दोनों के खिलाफ कई मुकदमें

Brothers who opened fire in Banda arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जान लेने के इरादे से गोली चलाने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना बांदा के बबेरू क्षेत्र की है। दोनों भाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेजा है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम पड़री निवासी चुन्ना उर्फ रामबहादुर ने शिकायत दर्ज कराई थी।

बबेरू क्षेत्र में 4 जून को हुई थी घटना

उनका कहना था कि बीती 4 जून को गांव के ही राजेश और सुरेंद्र उर्फ चुनकू ने मामूली विवाद में उनसे गाली-गलौज की। फिर उनकी हत्या के इरादे से उनपर तमंचे से गोली चलाई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट लिखी। इसके बाद दोनों आरोपी सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं।

उनके खिलाफ हत्या, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा कृष्ण बिहारी लाल मिश्रा, सिपाही विमल यादव, सिपाही आदित्य अवस्थी, विवेक राठौर, सत्येंद्र आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: देखन में छोटे लगें…बांदा पुलिस ने पकड़ा एक और तमंचेबाज

देखन में छोटे लगें…बांदा पुलिस ने पकड़ा एक और तमंचेबाज