
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से लगभग 9 लाख के चोरी के गहने बरामद किए हैं। यह कार्रवाई बांदा की कालिंजर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया चोर अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।
सर्राफा की दुकान से किए थे गायब
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चोरी, लूट और टप्पेबाजी की घटनाए करने वाले ईरानी गैंग के 1 सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग 9 लाख की चोरी के जेवर बरामद किए हैं।

दुकान से झांसा देकर ले गए थे जेवर
पुलिस का कहना है कि कालिंजर के ब्रजनंदन ने सूचना दी थी कि उनकी दुकान से कुछ अज्ञात लोगों ने जेवर का डिब्बा गायब कर दिया था। आरोपी गहने देखने के दौरान झांसा देकर लाखों के जेवर ले गए थे।
ये भी पढ़ें: बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू की हत्या, अवैध संबंध बने वजह
पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान खानू हुसैन निवासी ग्राम बुरहार जिला शहडोल (एमपी) के रूप में हुई है। उसने अपने साथियों का नाम जुबेर, तकवीर व सरताज बताया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। चोर को जेल भेजा रहा है।
ये भी पढ़ें: बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान
बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान
बांदा सदर विधायक ने निजी स्कूलों की मनमानी पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
बांदा: कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि
