
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में निजी स्कूलों की मनमानी किसी से छिपी नहीं है। बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सदर विधायक ने पत्र में कहा है कि निजी स्कूल शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक-मानसिक शोषण कर रहे हैं। विधायक श्री द्विवेदी ने कहा है कि निजी स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं। फीस बढ़ोत्तरी करने के साथ प्राइवेट प्रकाशन की पुस्तकें चला रहे हैं। बांदा ही नहीं प्रदेश के ऐसे निजी स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
कमिशन के लिए चला रहे मनमाने प्रकाशन की पुस्तकें
सदर विधायक ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान समय में निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने तरीके से हर वर्ष पाठ्यक्रम बदला जा रहा है। कमिशनखोरी के लिए मनमाने प्रकाशन की पुस्तकें चलाई जा रही हैं। महंगी पुस्तकों को अनिवार्य किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम
इससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। साथ ही बड़े भाई-बहनों की पुस्तकें छोटे बच्चों के उपयोग में नहीं आ पातीं हैं। इससे संसाधनों की भी बर्बादी होती है।
कहा, शिक्षा को सेवा की बजाय व्यवसाय बना डाला
कहा है कि बच्चों के स्कूल बैग का ज्यादा वजन उन्हें शारीरिक-मानसिक रूप से कमजोर बना रहा है। यह बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने लिखा है कि शिक्षा सेवा का माध्यम न रहकर व्यवसाय का रूप ले चुकी है।
ये भी पढ़ें: Banda: प्राइवेट स्कूल टीचर नाबालिग लड़की को ले भागा-पुलिस ने किया बरामद
विधायक ने मांग की है कि प्राइवेट स्कूलों के मूल्य निर्धारण एवं पुस्तकों के प्रकाशकों पर सख्त नियंत्रण हो। स्कूल बैग के वजन संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। जिलास्तरीय विशेष जांच समिति गठित कर निजी स्कूलों की फीस संरचना, कार्यप्रणाली एवं पुस्तक चयन की जांच कराई जाए। विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि अभिभावकों का शोषण और बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ें: बांदा के होनहारों से मिले सदर विधायक बोले-यह गौरवपूर्ण उपलब्धियां
बांदा के होनहारों से मिले सदर विधायक बोले-यह गौरवपूर्ण उपलब्धियां
बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान
Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम
