
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जमीन का बैनामा दाखिल-खारिज करने के विवाद में तिंदवारी की बीजेपी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार आदि पर मुकदमा हुआ है। पूरा मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम जौहरपुर से संबंधित है। वहां के रामजीत सिंह ने कोर्ट के आदेश पर फर्जीवाड़ा और जमीन हड़पने का आरोप लगा तिंदवारी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार पर मुकदमा कराया है।
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
प्रार्थी का आरोप है कि पहले से बिक चुकी जमीन का दोबारा बैनामा कराकर गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराया गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले को RPF ने पकड़ा
उधर, दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख दीप शिखा सिंह ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने इसे बदनाम करने की साजिश बताया है।
ब्लाक प्रमुख ने बताया आधारहीन
उनका कहना है कि जमीन वर्ष 2023-24 में वैध तरीके से खरीदी गई। कहा कि दाखिल-खारिज प्रक्रिया के दौरान रामजीत सिंह ने आपत्ति दी। लेकिन 1 साल तक कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। कहा कि समझौते के नाम पर सौदेबाजी का प्रयास किया। न मानने पर कोर्ट का सहारा लिया है।
ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल
वहीं पूर्व तहसीलदार राधेश्याम सिंह का कहना है कि दाखिल-खारिज पूरी तरह अभिलेखों की जांच के बाद नियमानुसार हुआ था। आरोप पूरी तरह से तथ्यहीन हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामला दर्ज हुआ है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज
बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज
बांदा: ‘सना’ दहेज हत्या में फरिदा और साजिया गिरफ्तार..बाकी की तलाश
बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल
