
समरनीति न्यूज, बांदा: भू-माफिया अब बांदा में आम लोगों की गाढ़ी मेहनत की कमाई अवैध प्लाॅटिंग की आड़ में लूट नहीं पाएंगे। बांदा में जिला प्रशासन ने अवैध प्लाॅटिंग क्षेत्रों की पूरी लिस्ट जारी की है। ताकि लोग भू-माफियाओं का शिकार होने तथा अवैध प्लाॅटिंग खरीदने से बच सकें। बताते हैं कि डीएम श्रीमती जे.रीभा के निर्देशों पर बीडीए ने अवैध प्लाॅटिंग क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। फिर अवैध प्लाॅटिंग का चिह्निकरण कर लिस्ट जारी की है। अवैध प्लाॅटिंग क्षेत्रों की लिस्ट लोगों को अलर्ट कर सकेगी।
अवैध प्लाट न खरीदें-वरना बना मकान होगा ध्वस्त
बीडीए ने लोगों से अपील की है कि प्लाॅट खरीदने से पहले पता कर लें कि वह प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं। कहा है कि अगर किसी व्यक्ति ने अवैध प्लाॅट खरीदकर मकान बना लिया तो भविष्य में ध्वस्त हो सकता है।
ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता को प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, कार्रवाई तय
इसकी जिम्मेदारी भू-स्वामी की होगी। बताते चलें कि अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई भी कर रहा है। बीडीए के प्रवर्तन दल ने बबेरू रोड, महोबा रोड से चिल्ला रोड बाईपास समेत कई अवैध प्लाॅटिंग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही अवैध प्लाॅटिंग के बारे में लोगों को चेतावनी दी है।

बांदा विकास प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि ये सभी अवैध प्लाॅटिंग हैं, इसमें कोई प्लाॅट न खरीदें।
ये भी पढ़ें: हड़कंप: बांदा DM की बड़ी कार्रवाई, बुल्डोजर से अवैध प्लाटिंग वाली ‘रानीदुर्गावती ग्रीन सिटी’ ध्वस्त
अन्यथा प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाॅटिंग के विरुद्ध होने वाली ध्वस्तीकरण कार्रवाई के जिम्मेदार खुद होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्लाॅट खरीदने वाले की होगी।

यह हैं शहर के आसपास हो रहीं अवैध प्लाॅटिंग वाले क्षेत्र
- – महोबा रोड से चिल्ला रोड बाईपास के मध्य विराट नगर के नाम से प्लाॅटिंग।
- – महोबा रोड से चिल्ला रोड बाईपास पर टाटा सर्विस सेंटर के पास की प्लाॅटिंग।
- – महोबा रोड से चिल्ला रोड बाईपास के मध्य बाईपास के अंदर एकलव्य नगर के नाम से प्लाॅटिंग।
- – महोबा रोड पर गोकुलम होटल के बगल में प्लाॅटिंग।
- – बबेरू रोड पर छोटा बाईपास नहर से पहले की प्लाॅटिंग।
- – महावीरन मंदिर के पीछे पं. दीन दयालपुरम आवासीय योजना में 18 मीटर रोड से संलग्न प्लाॅटिंग अवैध।
- – पं. दीन दयाल पुरम के पीछे नहर से संलग्न प्लाॅटिंग।
लोगों के सपनों से खेलते हैं भू-माफिया
हर आम आदमी का सपना होता है प्लाॅट लेकर अपना खुद का घर बनाना। इसके लिए वह अपने जीवनभर की कमाई को खर्च करता है। लेकिन भू-माफिया अवैध प्लाॅटिंग के खेल से आम आदमी की गाढ़ी मेहनत की कमाई चट कर जाते हैं। सच छिपाकर अपनी अवैध प्लाॅटिंग को वैध बताते हैं।
ये भी पढ़ें: हड़कंप: बांदा DM की बड़ी कार्रवाई, बुल्डोजर से अवैध प्लाटिंग वाली ‘रानीदुर्गावती ग्रीन सिटी’ ध्वस्त
ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता को प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, कार्रवाई तय
बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता को प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, कार्रवाई तय
हड़कंप: बांदा DM की बड़ी कार्रवाई, बुल्डोजर से अवैध प्लाटिंग वाली ‘रानीदुर्गावती ग्रीन सिटी’ ध्वस्त

