
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रकाश द्विवेदी विकास को नई रफ्तार देने में जुटे हैं। शहर में लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से 9 सड़कों का नव निर्माण स्वीकृत हुआ है। क्षेत्र में लगातार सड़कों का निर्माण जारी है।
संपर्क मार्गों की बदलेगी सूरत
बताते हैं कि सदर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण कदम है। इन सड़क परियोजनाओं पर लगभग 20 करोड़ की लागत को मंजूरी मिली है।
ये भी पढ़ें: बांदा सदर विधायक ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया भूमि पूजन
माना जा रहा है कि इससे ग्रामीण अंचलों के विकास को नई गति मिलेगी। बताते हैं कि आबादी क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था हेतु नालों का निर्माण भी कराया जाएगा। सीसी कार्य भी होगा।
इन सड़कों का होगा निर्माण
- – पडुई से मनीपुर संपर्क मार्ग
- – गांधी नगर (छिबांव) से मोदीयुग चौराहा संपर्क मार्ग।
- – मकारी मार्ग से करगेहना तकुली मोदीयुग चौराहा तक
- सड़क निर्मा।
- – मकरी बिगहना से नाई संपर्क मार्ग।
- – बछेही से चटसरा संपर्क मार्ग।
- – पतौरा माइनर पूर्व माध्यमिक विद्यालय से सरस्वाह
- संपर्क मार्ग।
- – मनीपुर से जरर संपर्क मार्ग।
- – धोबिन डेरा से तिंदवारा तक संपर्क मार्ग।
- – अरबई संपर्क मार्ग के अवशेष भाग का नव निर्माण।
ये भी पढ़ें: बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज
बांदा सदर विधायक ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया भूमि पूजन
बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज
