
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में प्रेमी-प्रेमिका के सुसाइड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी के सुसाइड करने के तीसरे दिन प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि युवती की शादी बहन के देवर से तय हो गई थी। परिजनों का कहना है कि सुसाइड करने वाली युवती की शादी तय हो गई थी। आरोप लगाया कि प्रेमी के सुसाइड के बाद से उसके परिजन युवती को फोन कर रहे थे। परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। मामला बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र का है।
सुसाइड नोट-मोबाइल जांच रही पुलिस
एक सुसाइड नोट मिलने की भी बात सामने आई है। बताते हैं कि चार पेज का सुसाइड नोट पुलिस ने कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना के एक गांव में 18 वर्षीय युवती ने घर में सुसाइड कर ली। खेत से घर लौटी मां ने देखा तो शोर मच गया।
ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल
घटना को लेकर मृतका की मां व छोटी बहन का कहना है कि उनकी बेटी का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। वहीं उन्होंने बेटी की शादी कुछ दिनों पहले उसकी बहन के देवर से तय की थी। इसके बाद सामूहिक विवाह योजना में शादी के लिए आवेदन किया था।
30 मार्च को प्रेमी ने की थी सुसाइड
बताते हैं कि 30 मार्च को प्रेमी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। इसके बाद से प्रेमी के घर वाले युवती को फोन कर रहे थे। इसीलिए तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
मामले में पुलिस ने कही यह बात..
उधर, बिसंडा थाना प्रभारी राममोहन राय का कहना है कि दिवंगत युवती के मोबाइल की जांच हो रही है। कहा कि सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या की वजह नहीं लिखी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है।
Weather: यूपी में आज से मौसम का यू टर्न, इन 18 जिलों के लिए अलर्ट
Cricket: बांदा स्टेडियम में क्रिकेट कैंप का शुभारंभ, 23 खिलाड़ी शामिल
बांदा: ‘सना’ दहेज हत्या में फरिदा और साजिया गिरफ्तार..बाकी की तलाश
बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल
