Wednesday, April 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल

Banda Stadium in poor condition
स्टेडियम में खराब पड़ा एकमात्र वाटर कूलर।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्टेडियम के बुरे हाल हैं। खिलाड़ियों के लिए पीने का पानी तक नहीं है। स्टेडियम के हाल इतने बुरे हैं कि खेल के मैदान में धूल उड़ रही है। मैदान में वाटरिंग की तो बात ही छोड़िए खिलाड़ियों के लिए पीने का पानी भी मुश्किल है। पेयजल के नाम पर स्टेडियम के एक कोने में सप्लाई वाली बस एक टोंटी लगी है।

पूरे स्टेडियम में एक वाटर कूलर तक नहीं

बुंदेलखंड की गर्मी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में अधिकारियों की कार्यशैली समझ से परे है।

Banda Stadium is in disgraceful state
स्टेडियम के मुख्य गेट के पास का हाल।

बजट न होने की बात कहना अधिकारियों की आदत बन चुकी है। खुद से प्रयास पर इन अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। मुख्य गेट से लेकर पूरे स्टेडियम में अव्यवस्था ही फैली है।

Banda Stadium in poor condition
उबड़-खाबड़ ट्रैक और किनारे भरा पानी।

खेल के मैदान में धूल उड़ रही है। साफ-सफाई का हाल यह है कि गंदगी भरी पड़ी है। सफाई के लिए भी बजट को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

ये भी पढ़ें: बांदा के लिए जरूरी खबर, ‘बांदा-मानिकपुर’ रेलमार्ग पर बंद रहेगा यह फाटक..

ग्राउंड के चारों ओर बने ट्रैक के आसपास एक तरफ गंदा पानी भरा है। दूसरी ओर झाड़ियां फैली हैं। सुरक्षा में तैनात दो गार्ड मोबाइल देखने में व्यस्त रहते हैं।

स्टेडियम में शरारती तत्वों का जमावड़ा आम बात

Banda Stadium in poor condition
ट्रैक के किनारे भरा गंदा पानी और झाड़।

ऐसे में शरारतीतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। महिला खिलाड़ियों को दिक्कतें होती हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शोहदों से महिला खिलाड़ी हुईं परेशान-पुलिस से शिकायत

जन प्रतिनिधि बड़े-बड़े भवन तो स्टेडियम में बनवा रहे हैं। संसाधन और सुविधाओं पर उनका भी ध्यान नहीं है। ऐसे में खेल प्रतिभाएं स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में दोहरा संघर्ष कर रही हैं।

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शोहदों से महिला खिलाड़ी हुईं परेशान-पुलिस से शिकायत

बांदा के लिए जरूरी खबर, ‘बांदा-मानिकपुर’ रेलमार्ग पर बंद रहेगा यह फाटक..

बांदा शहर में विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत-7 पर मुकदमा

बांदा में भाऊराव देवरस सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षाफल वितरित