
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक 18 वर्षीय युवती ने शादी से दो महीने पहले खौफनाक कदम उठा लिया। युवती का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता का कहना है कि बेटी ने क्यों ऐसा किया, उन्हें इसका पता नहीं है। बेटी की शादी तय हो चुकी थी। मंगेतर से बातचीत भी होती थी। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिता बोले, बेटी ने क्यों ऐसा किया, पता नहीं!
जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के शिवमोहन की बेटी रोशनी (18) ने फांसी लगा ली। छोटे भाई ने देखा तो खेत पर मौजूद पिता को जानकारी दी।
ये भी पढ़ें: Ram Navami 2026: बांदा प्रभु राम के जयकारों के बीच धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस
पिता का कहना है कि वह पत्नी गीता के साथ खेत पर थे। तभी बेटी ने यह कदम उठाया है। कहा कि 21 जून को बेटी की शादी होनी थी। सबकुछ ठीक ही था।
ये भी पढ़ें: बांदा: सोनिया गांधी की सेहत के लिए कांग्रेसियों ने किया हवन
बेटी की मंगेतर से फोन पर बातचीत होती थी। इस बीच क्या हुआ, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मृतका के पिता ने बेटी के फांसी लगाने का कारण अज्ञात बताया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत
Ram Navami 2026: बांदा प्रभु राम के जयकारों के बीच धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस
बांदा आयुक्त बोले-LPG और पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों पर न दें ध्यान
बांदा: विक्रम चाइल्ड केयर हास्पिटल में जन जागरुकता कार्यक्रम
दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम
IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा
