Thursday, March 26सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें

UP: Government's Holi gift-state employees

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर काफी चर्चाएं हैं। गुरुवार को यूपी सरकार ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी पर स्थिति स्पष्ट की। यूपी सरकार ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल या ईंधन की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोग भ्रामक संदेश फैला रहे हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत के हिसाब से पेट्रोल-डीजल लें।

यूपी में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल

जानकारी के अनुसार, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग रणवीर प्रसाद का कहना है कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल के हालात सामान्य हैं। कहीं भी संकट जैसी स्थिति बिल्कुल नहीं है। इसलिए लोग परेशान बिल्कुल न हों।

ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत

उधर, प्रदेश सरकार ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। घबराहट में अतिरिक्त पेट्रोल, डीजल की खरीदारी न करें। साथ ही सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को पेट्रोल पंप पर नजर बनाए रखने को कहा है।

ये भी पढ़ें: कानपुर: ‘अगले प्रधानमंत्री योगी’, ‘PM Yogi’ होर्डिंग्स से सियासी हलचल

कहा है कि तेल कंपनियों के साथ समन्वय कर अतिरिक्त आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। किसी भी स्थिति में लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत पर ही पेट्रोल-डीजल लें।

ये भी पढ़ें: वाराणसी गंगा में इफ्तार, सभी 14 आरोपियों की जमानत खारिज

कानपुर: ‘अगले प्रधानमंत्री योगी’, ‘PM Yogi’ होर्डिंग्स से सियासी हलचल

यूपी: अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा-‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद

वाराणसी गंगा में इफ्तार, सभी 14 आरोपियों की जमानत खारिज