
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एक डाॅक्टर की दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। शादी को मुश्किल से एक माह हुआ था। दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने से हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि डाॅक्टर की नई नवेली दुल्हन जाते-जाते घर से जेवर-नकदी भी ले गई। हैरान-परेशान डाॅक्टर ने 3 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक दुल्हन का पूर्व प्रेमी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
19 फरवरी को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, कालिंजर के एक पशु चिकित्सक की शादी बीती 19 फरवरी को शादी हुई थी। उनकी शादी पास में नरैनी क्षेत्र में गांव की एक युवती से हुई थी। बताते हैं कि शादी के बाद घर में हंसी-खुशी का माहौल था।
22 मार्च को पत्नी फरार
इसी बीच अचानक 22 मार्च की रात चिकित्सक की पत्नी अपनी प्रेमी संग गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी पत्नी का पता नहीं चला। डाॅक्टर का कहना है कि पति जाते समय घर से जेबर और नगदी भी ले गई है।
ये भी पढ़ें: यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंचा-एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला
आरोप है कि उनकी पत्नी को रवि पटेल अपने दो दोस्तों के साथ कार से ले भागा है।
शादी से पहले प्रेम-प्रसंग
उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी रवि और युवती की मुलाकात डेढ़ साल पहले शादी में हुई थी। तभी से दोनों में प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद भी दोनों में बातचीत जारी रही। इसी बीच दोनों भाग गए हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा में छात्रा से गैंगरेप-कोचिंग से लौटते समय टेंपो चालक ने साथी संग की वारदात, एनकाउंटर में गिरफ्तार
हालांकि, पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर रवि समेत 3 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी सुखराम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, शंकरनगर के छात्र की मौत, बहन-भाई कानपुर रेफर
ये भी पढ़ें: जिम्मेदार कौन? बांदा जेल रोड पर ‘इधर गड्ढा-उधर खाई’ वाले जानलेवा हालात
जिम्मेदार कौन? बांदा जेल रोड पर ‘इधर गड्ढा-उधर खाई’ वाले जानलेवा हालात
