Saturday, March 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 17 मार्च से UPCA के जिलास्तरीय ट्रायल-वासिफ जमा

District-level cricket trials in Banda from March 17th
वासिफ जमा खां। (बीसीए सचिव)

समरनीति न्यूज, बांदा: यूपीसीए (UPCA) के सत्र 2025/26 के जिलास्तरीय ट्रायल मंगलवार दिनांक 17 मार्च से स्पोर्ट्स स्टेडियम बाँदा में शुरु हो रहे हैं। यह ट्रायल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। इसके बाद 17 मार्च को अंडर-16 व 18 मार्च को अंडर-19 के ट्रायल होंगे। यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (बांदा) के सचिव वासिफ जमा खां ने दी।

खेल किट और ड्रेस अनिवार्य

वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी वासिफ जमा खां ने बताया किइस ट्रायल में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे, जिन्होंने यूपीसीए में अपना रजिस्ट्रेशन कराया होगा। ट्रायल देने वाले सभी खिलाड़ियों को अपनी खेल किट और ड्रेस में आना अनिवार्य होगा।

District-level cricket trials in Banda from March 17th
शिव प्रताप सिंह (क्रिकेट कोच)

उन्होंने बताया कि सिलेक्शन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रिकेट प्रशिक्षक शिवप्रताप सिंह की देख-रेख में आयोजित होंगे। ट्रायल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा प्रीमियम लीग-5 का शानदार आयोजन, विजेता टीम पुरस्कृत 

बांदा प्रीमियम लीग-5 का शानदार आयोजन, विजेता टीम पुरस्कृत

बांदा प्रीमियर लीग (BPL) में धुआंधार मुकाबला-रनगढ़ यनकर्स ने नवाब टैंक को 7 विकेट से हराया