
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रसोई गैस संकट सामने आने लगा है। इसकी बड़ी वजह कुछ एजेंसियों की लापरवाही भी है। बांदा में आज सपाइयों ने रसोई गैस संकट लेकर अलग तरह से प्रदर्शन किया। सपाइयों ने रसोई गैस एजेंसी मालिक को माला पहनाई। फिर हाथ जोड़कर सपाइयों ने जनता को रसोई गैस उपलब्ध कराने का निवेदन किया।
एजेंसी पर ताला-सर्वर डाउन, उपभोक्ता परेशान
संचालक ने भी प्राथमिकता पर गैस उपलब्ध कराने की बात कही। दरअसल, आज गैस एजेंसी बंद थी और आन लाइन बुकिंग हो नहीं रही थी। लोग परेशान थे। जानकारी होने पर सपा नेता एजेंसी पर पहुंचे।

सपा नेता ईशान सिंह लवी अपने समर्थकों के साथ गैस एजेंसी पहुंचे। सपा नेताओं का कहना है कि 10.30 बजे तक एजेंसी बंद थी। फोन करके एजेंसी मालिक रामेंद्र शर्मा से बात की गई। कुछ ही देर में आ गए।
ये भी पढ़ें: बांदा: परिवार में मारपीट कर भागा युवक ट्रेन से कटा-छानबीन शुरू
एजेंसी मालिक का कहना था कि सर्वर डाउन होने की वजह से आनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। फिर भी प्राथमिकता पर गैस उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहे हैं। उधर, सपा नेता ईशान सिंह ने व्यंग स्वरूप एजेंसी मालिक को माला पहनाई।
ये भी पढ़ें: बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले
फिर हाथ जोड़कर जनता को गैस उपलब्ध कराने का निवेदन किया। जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर ज्ञापन भी दिया। इस दौरान सपा के प्रमोद गुप्ता, वृंदावन वैश्य, कल्लू चौहान आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा में दहेज का दानव! विवाहिता की संदिग्ध मौत-पति हिरासत में..
बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले
बांदा में दहेज का दानव! विवाहिता की संदिग्ध मौत-पति हिरासत में..
बांदा: ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर जेवर-नगदी ले उड़ा फर्जी साधु
बांदा में दर्दनाक हादसे में मासूम की जान गई, पिता समेत दो घायल
