Tuesday, April 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में मिठाई कारीगर की हादसे में दर्दनाक मौत, बाइक के परखच्चे उड़े

confectioner died tragically in an accident in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में हुए दर्दनाक हादसे में एक मिठाई कारीगर की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं उनकी बाइक के परखच्चे उड़े गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शादी समारोह में जा रहे थे रामबाबू

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में मिठाई बनाने जा रहे बाइक सवार हलवाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के पडुई गांव के रामबाबू (40) हलवाई थे। शादी बारातों में मिठाई बनाने का काम करते थे।

ये भी पढ़ें: और खींच ले गई मौत! बांदा में ट्रक का पहिया निकलकर किसान से टकारया-मौत

बुधवार रात बाइक से कमासिन शादी समारोह में कार्य के लिए जा रहे थे। बबेरू कस्बे में कमासिन रोड पर स्थित आश्रम पद्वति विद्यालय के पास सामने से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामबाबू उछल कर दूर जा गिरे।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना पहुंचाई।

परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई मुन्ना का कहना है कि उनके भाई शादी समारोह में मिठाई बनाते थे। घटना के समय भी इसी काम से जा रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी अंकिता के अलावा दो बेटी एक बेटा छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: Banda: 15 से कालिंजर महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन 

Banda: 15 से कालिंजर महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

धमाकेदार जीत: बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विमल सिंह और..

और खींच ले गई मौत! बांदा में ट्रक का पहिया निकलकर किसान से टकारया-मौत

बांदा: चलती बाइक से गिरकर युवती की मौत-गोद में बैठा मासूम बाल-बाल बचा