Thursday, February 12सही समय पर सच्ची खबर...

और खींच ले गई मौत! बांदा में ट्रक का पहिया निकलकर किसान से टकारया-मौत

moving truck wheel cause of death farmer in Banda
घटना से दुखी मृतक के परिजन।

समरनीति न्यूज, बांदा: कहते हैं होनी को कोई नहीं टाल सकता। यह बात बांदा में हुए एक दुखद घटनाक्रम में सच साबित होती दिखाई दी। दरअसल, बांदा में सड़क से गुजर रहे ट्रक का पहिया निकला और घर के बाहर बैठे किसान से टकरा गया। पास में बंधा एक पशु भी घायल हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से सभी हैरान हैं।

बिसंडा थाना क्षेत्र में हुई घटना

जानकारी के अनुसार, बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव के हरवंश ने बताया कि उनके मामा कल्लू (55) दोपहर में घर के बाहर बैठे थे। रोज की तरह आसपास अन्य लोग भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: धमाकेदार जीत: बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विमल सिंह और..

इसी बीच बिसंडा की ओर से एक तेज रफ्तार खाली ट्रक वहां से गुजरा। अचानक ट्रक के पिछले हिस्से के पहियों में लगा धुरा टूट गया।

moving truck wheel cause of death farmer in Banda
मृतक के दुखी परिजन।

इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता। ट्रक से निकला पहिया तेजी से घूमता हुआ आया और कल्लू से टकरा गया। पास में बंधी भैंस भी घायल हो गई। बताते हैं कि भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कल्लू को अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी भी मौत हो गई।

घटना से परिजन हुए बेहाल

बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि ट्रक का पहिया टूटकर निकलने से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं परिजन घटना से बेहाल हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: शादी वाले घर में कोहराम-दुल्हन के भाई की हादसे में मौत  

Banda: 15 से कालिंजर महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

धमाकेदार जीत: बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विमल सिंह और..

शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड

बांदा: चलती बाइक से गिरकर युवती की मौत-गोद में बैठा मासूम बाल-बाल बचा

बरेली: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग-गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

41 साल की एक्ट्रेस सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ी गई, यह है पूरा मामला..