


समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शादी वाले घर में कोहराम मच गया। खुरहंड गांव में दुल्हन के भाई की हादसे में मौत हो गई। मरने वाला बालक छात्र था। गांव के स्कूल में ही पढ़ता था। साइकिल सवार बालक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खुरहंड में फुफेरी बहन की शादी में आया था बालक
घटना गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव की है। मरने वाला बालक चित्रकूट जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, चित्रकूट जिले के चिल्ला माफी गांव के रामभवन के बेटे 11 वर्षीय अनुरुद्ध मां संध्या संग खुरहंड गांव आए थे। खुरहंड में उनकी बुआ की बेटी सुमन की शादी थी।
ये भी पढ़ें: बांदा: चलती बाइक से गिरकर युवती की मौत-गोद में बैठा मासूम बाल-बाल बचा
बताते हैं कि रात में बारात में खाना खाकर अनुरुद्ध साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क पार करते समय अतर्रा की ओर से आ रही कार ने बालक को टक्कर मार दी। घायल हालत में परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें: धमाकेदार जीत: बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विमल सिंह और..
वहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। बताते हैं कि मृतक बालक दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बांदा: चलती बाइक से गिरकर युवती की मौत-गोद में बैठा मासूम बाल-बाल बचा
धमाकेदार जीत: बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विमल सिंह और..
शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला
बांदा में हाइवे पर ट्रक-एंबुलेंस हादसा, महिला की मौत-पति और बेटा गंभीर
