
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी में सपा 2027 के चुनावों का बिगुल दादरी से फूंकेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव 29 मार्च को दादरी में समाजवादी समानता भाईचारा रैली करेंगे। इसके बाद पूरे प्रदेश में यह रैलियां हर जिले में होंगी। समाजवादी पार्टी ने इसे लेकर बड़ी चुनावी रणनीति बनाई है।
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रैलियां करेगी सपा
दादरी की रैली की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड प्रवक्ता राजकुमार भाटी को सौंपी गई है। दरअसल, यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से लगभग 11 महीने पहले होने वाली इस रैली को काफी अहम माना जा रहा है। इसकी वजह है कि सपा नोएडा में अपने कमजोर पड़ते गढ़ को फिर से मजबूती देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
कमजोर सीटों पर स्थिति मजबूत करने की तैयारी
इतना ही नहीं यूपी के उन इलाकों में रैलियों को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जहां सपा का 2022 में प्रदर्शन कमजोर रहा था। यही वजह है कि जिलों में होने वाली इन रैलियों को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
ये भी पढ़ें: PDA पंचांग 2026 लांच, अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा मुख्यालय में कार्यक्रम
स्थानीय नेता अभी से तैयारियों में जुटे हैं। सपा की कोशिश इन रैलियों के जरिए खुद की स्थिति को मजबूत करना है।
2027 के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया भी शुरू
पार्टी सूत्रों की माने तो रैलियों के साथ ही 2027 के चुनावों के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया भी पार्टी ने शुरू कर दी है। उम्मीदवारों के चयन में जातीय समीकरणों का भी विशेषतौर पर ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की रणनीति पर काम कर रही है जो भाजपा और दूसरे विरोधी दलों पर भारी पड़ सकें।
ये भी पढ़ें:अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’
ये भी पढ़ें: ‘अबकी बार डिप्टी सीएम बाहर…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज
‘अबकी बार डिप्टी सीएम बाहर…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज
अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’

