
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं में 28 साल की पिंकी शर्मा भक्ति और आस्था का अनूठा उदाहरण बन गईं हैं। पिंकी शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को अपना जीवनसाथी चुना है और विवाह रचाया है। पोस्ट ग्रेजुएट पिंकी शर्मा की अनोखी शादी भगवान कान्हा के साथ शनिवार को हुई और रविवार को उनकी विदाई हुई। इस अनोखी शादी में पूरे गांव ने हिस्सा लिया।
बेटी की खुशी के लिए परिवार ने भी पूरी कराईं सभी रस्में

गांव के लोग विवाह समारोह में घराती बने तो पिंकी के जीजा इंद्रेश शर्मा बाराती की भूमिका में रहे। खास बात यह है कि पिंकी के परिवार ने भी बेटी की खुशी और भगवान के प्रति उनकी आस्था को देखते हुए सभी पारंपरिक रस्में खुशी-खुशी पूरी कराईं।
भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गोद में लेकर लिए सात फेरे

उधर, विवाह की रस्मों के दौरान वधू पिंकी ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गोद में लेकर सात फेरे पूरे किए। शादी के बाद पिंकी का कहना है कि उन्हें भगवान की तरफ से इशारा मिला। अब विवाह के बाद वह वृंदावन में रहेंगी और श्रीकृष्ण ही उनका ख्याल रखेंगे।
पिता बोले, बेटी को प्रसाद में मिली सोने की अंगूठी तो संकेत..

बेटी की अनोखी शादी को लेकर पिंकी के पिता का कहना है कि वह काफी समय से बेटी के लिए लड़के की तलाश करते रहे। मगर बेटी हमेशा कहती थी कि बांके बिहारी की जब इच्छा होगी तभी कुछ होगा।
ये भी पढ़ें: UP: सनातन की छांव में नूरजहां..तीन तलाक से बिखरी जिंदगी को धर्मपाल ने संवारा, एक-दूजे के हुए
पिंकी हर महीने बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए जाती हैं। पिंकी के पिता का कहना है कि लगभग 3 माह पहले बांके बिहारी के प्रसाद में पिंकी को सोने की अंगूठी मिली।
शादी के बाद पिंकी शर्मा चहती हैं वृंदावन में रहना, पिता भी राजी
उन्होंने इसे बांके बिहारी महाराज का इशारा समझा और परिवार वालों से शादी की बात की। पहले तो परिवार के लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। मगर बाद में बेटी की श्रद्धा-भक्ति और समर्पण को देखते हुए उसकी बात मान ली। अब पिता सुरेश चंद्र कहते हैं कि बेटी की इच्छा बिहारी जी के पास रहने की है। वह वृंदावन में ही रहना चाहती हैं। कहा कि अगर कान्हा जी चाहेंगे तो वृंदावन में रहने के लिए घर दिलवाएंगे। वहां बेटी भी रहेगी और वह भी रहेंगे।
ये भी पढ़ें: UP: संत प्रेमानंद महाराज जी ने स्टीमर पर बैठकर देखी बाढ़ की विभीषिका, कही यह बात..
ये भी पढ़ें: UP: शिव मंदिर में मुस्लिम महिला ने की पूजा-अर्चना, मनोकामना पूरी, पढ़ें पूरी खबर
UP: संत प्रेमानंद महाराज जी ने स्टीमर पर बैठकर देखी बाढ़ की विभीषिका, कही यह बात..
UP: शिव मंदिर में मुस्लिम महिला ने की पूजा-अर्चना, मनोकामना पूरी, पढ़ें पूरी खबर
