Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 15 IPS के तबादले, कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

15 IPS transferred in UP, SP of many districts changed

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): 15 IPS officer transfer: यूपी में आज रविवार को 15 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। तबादला सूची में बहराइच, अमेठी, लखनऊ, बलिया और जौनपुर के पुलिस अधीक्षकों के भी नाम शामिल हैं। शासन ने सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

बहराइच DIG के बाद SP वृंदा शुक्ला का भी तबादला

बहराइच हिंसा के बाद डीआईजी देवीपाटन रेंज अमरेंद्र प्रसाद सिंह को हटाने के बाद अब एसपी वृंदा शुक्ला का भी तबादला कर दिया गया है।तबादलों के क्रम में सिद्धार्थनगर की एसपी प्राची सिंह को 32 वाहिनी पीएसी स्थानांतरित किया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था एवं कार्मिक अमिताभ यश द्वारा जारी इस आदेश में जौनपुर के एसपी अजय पाल शर्मा को प्रयागराज कमिश्नरेट में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाकर भेजा गया है।

डा. कौस्तुभ बनाए गए जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक

अंबेडकरनगर के एसपी डा. कौस्तुभ को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। लखनऊ में पुलिस उपायुक्त केशव कुमार को अंबेडकरनगर का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा और हाथरस के एसपी निपुन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती मिली है। कासगंज की एसपी अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है।

कानपुर में तैनात IPS अंकिता शर्मा अब कासगंज SP

15 IPS transferred in UP, SP of many districts changed

इसी तरह कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा को कासगंज का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। एसपी अमेठी अनूप कुमार सिंह को 35वीं वाहिनी पीएसी भेज दिया गया है। एसपी बलिया विक्रांत वीर देवरिया के पुलिस कप्तान बना दिए गए हैं।

रामनयन सिंह को बनाया गया बहराइच का नया SP

लखनऊ में पुलिस उपायुक्त डॉ. ओमवीर सिंह को बलिया और रामनयन सिंह को बहराइच का

पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। बहराइच की पुलिस अधीक्षक रहीं वृंदा शुक्ला को पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पद पर तैनाती मिली है। पीपीएस से आईपीएस बने चिरंजीव नाथ सिन्हा को हाथरस का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे डॉ. अभिषेक महाजन को सिद्धार्थनगर का एसपी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: कानपुर: पुलिस ACP ने छात्रा से रेप किया, मुकदमा दर्ज-पद से हटाए गए

कानपुर: पुलिस ACP ने छात्रा से रेप किया, मुकदमा दर्ज-पद से हटाए गए