Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

जिपं उपचुनाव : बांदा में पूर्व DIG की पत्नी पुष्पा सिंह के समर्थन में खेत-खेत और डगर-डगर पर प्रचार

Zip by-election : Campaigning in support of Pushpa Singh, wife of former DIG in Banda, to farm-farm and Dagar-Dagar

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वार्ड-12 जसपुरा प्रथम के लिए जिपं सदस्य पद के उप चुनाव पर पूर्व डीआईजी राजबहादुर सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह के पक्ष में चुनाव तेज हो गया है। समर्थक पुष्पा सिंह के चुनाव चिह्न केतली के साथ खेत-खेत और डगर-डगर पहुंच रहे हैं। बताते चलें कि बांदा के मरछा गांव के रहने वाले पूर्व डीआईजी की पत्नी पुष्पा सिंह जसपुरा प्रथम के वार्ड नंबर-12 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

पूर्व डीआईजी के आने से जनता भी उत्साहित

पत्नी के चुनाव में पति पूर्व डीआईजी ने कई राजनीतिक समीकरणों को दरकिनार कर दिया है। उनके सक्रिय होने से इस चुनाव में समर्थकों में भारी उत्साह है। जनता भी पूर्व पुलिस अधिकारी को अपने बीच देखकर उत्साहित है। समर्थक खेत-खेत और डगर-डगर पर पहुंच रहे हैं। दरअसल, यह सीट दिवंगत श्वेता सिंह गौर के निधन के बाद खाली हो गई थी। अब स्व. श्वेता की सास पुष्पा सिंह इस महिला सीट से उम्मीदवार हैं। वह दीपक सिंह गौर की मां हैं। समर्थकों का कहना है कि जनता विपक्षियों के किसी झांसे में आने वाली नहीं है। जनता केतली चुनाव चिह्न पर ही वोट देगी।

ये भी पढ़ें : जिपं उप चुनाव : बांदा में एक पूर्व DIG ने बदले सभी चुनावी समीकरण, जसपुरा वार्ड 12 में पत्नी प्रत्याशी