Sunday, February 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा से दर्दनाक खबर-युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Youth commits suicide by hanging in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह दर्दनाक खबर जसपुरा थाना क्षेत्र से सामने आई है। जान देने का कारण मृतक का नशे का आदी होना बताया जा रहा है। बताते हैं कि उसने नशे की हालत में उसने फांसी लगा ली। जांच शुरू करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

परिवार के लोगों की गैरमौजूदगी में घटना

जानकारी के अनुसार, बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के नरेश उर्फ अवधेश (35) नशे के लती थे। वह सोलर पैनल लगाने का काम और खेती किसानी करते थे। परिवार के लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

ये भी पढ़ें: रहस्यमय: बांदा में 10 साल के लापता बच्चे का शव मिला-हत्या का आरोप

इसी बीच शनिवार नरेश ने फांसी लगा ली। परिवार के बच्चे ने देखा तो शोर मचाया। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मृतक के भाई ने बताया नशे का आदी..

मृतक के भाई महेश का कहना है कि वह तीन भाइयों में छोटे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी तन्नो व एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि नशे में फांसी लगाने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें: बांदा में अतिक्रमण हटाते समय बुल्डोजर पर गिरा मकान-चालक घायल 

बांदा डीएम ने उद्योग बंधुओं के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं

रहस्यमय: बांदा में 10 साल के लापता बच्चे का शव मिला-हत्या का आरोप

बांदा प्रीमियर लीग (BPL) में धुआंधार मुकाबला-रनगढ़ यनकर्स ने नवाब टैंक को 7 विकेट से हराया

BreakingNews: बांदा में तालाब में डूबा 3 साल का मासूम-घंटों तलाशते रहे परिजन

बांदा में अतिक्रमण हटाते समय बुल्डोजर पर गिरा मकान-चालक घायल

बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत