Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

योगी सरकार-02 : यूपी के किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, पढ़िए पूरी सूची

Yogi Sarkar-02 : Which minister of UP got which department, read full list

मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 की टीम तैयार हो चुकी है। सभी मंत्रियों को विभाग सौंप दिए गए हैं। शपथग्रहण के तीन दिन बाद आज मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी भी दे दी गई। विभागों की जिम्मेदारी के क्रम में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को नगर विकास विभाग, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सभी मंत्रियों को इसका बेसब्री से इंतजार था। साथ ही मंत्रियों के समर्थक भी इसका इंतजार कर रहे थे। आज स्थिति साफ हो गई।

शपथ ग्रहण के तीसरे दिन विभाग बांटे

वहीं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सिंचाई एवं जलशक्ति विभाग दिया गया है। प्रदेश के 34 विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास रहेंगे। डिप्टी सीएम श्री मौर्य को ग्राम विकास विभाग के अलावा ग्रामीण अभियंत्रण, मनोरंजन कर भी सौंपा गया है। वहीं डिप्टी सीएम श्री पाठक को कुल 6 विभाग सौंपे गए हैं। इनमें चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।

ऐसा हुआ है मंत्रियों में विभागों का बंटवारा

  1. स्वतंत्र देव सिंह : जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग
  2. सुरेश कुमार खन्ना : वित्त एवं संसदीय कार्य
  3. सूर्य प्रताप शाही : कृषि विभाग
  4. बेबी रानी मौर्य : महिला कल्याण विभाग
  5. लक्ष्मी नारायण चौधरी : गन्ना विकास एवं चीनी मिल विभाग
  6. जयवीर सिंह : पर्यटन विभाग
  7. धर्मपाल सिंह : पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  8. नंद गोपाल गुप्ता नंदी : औद्योगिक विकास विभाग
  9. भूपेंद्र सिंह चौधरी : पंचायती राज विभाग
  10. अनिल राजभर : श्रम एवं सेवा योजन विभाग
  11. जितिन प्रसाद : लोक निर्माण विभाग
  12. राकेश सचान : सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्याम विभाग
  13. अरविंद कुमार शर्मा : नगर विकास, ऊर्जा विभाग
  14. योगेंद्र उपाध्याय : उच्च शिक्षा विभाग
  15. आशीष पटेल : प्राविधिक शिक्षा विभाग
  16. डा. संजय निषाद : मत्स्य विभाग

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को मिले विभाग

  1. नितिन अग्रवाल : आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग
  2. कपिल देव अग्रवाल : व्यवसायी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग
  3. रविंद्र जायसवाल : स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग
  4. संदीप सिंह : बेसिक शिक्षा विभाग
  5. गुलाब देवी : माध्यमिक शिक्षा विभाग
  6. गिरीश चंद्र यादव : खेल एवं युवा कल्याण विभाग
  7. धर्मवीर प्रजापति : कारागार एवं होमगार्ड्स विभाग
  8. असीम अरुण : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग
  9. जेपीएस राठौर : सहकारिता विभाग
  10. दयाशंकर सिंह : परिवहन विभाग
  11. दिनेश प्रताप सिंह : उद्यान विभाग
  12. नरेंद्र कश्यप : पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग
  13. अरुण कुमार सक्सेना : वन एवं पर्यावरण विभाग
  14. दयाशंकर मिश्र दयालु : आयुष विभाग

राज्य मंत्री और विभाग

  1. मयंकेश्वर सिंह : संसदीय कार्यमंत्री से संबद्ध
  2. दिनेश खटीक : जल शक्ति विभाग
  3. संजीव कुमार गोंड : समाज कल्याण विभाग
  4. बलदेव सिंह ओलख : कृषि विभाग
  5. अजीत पाल सिंह : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
  6. जसवंत सैनी : संसदीय कार्य विभाग
  7. रामकेश निषाद : जल शक्ति मंत्री से संबद्ध
  8. मनोहर लाल मन्नू कोरी : श्रम एवं सेवायोजन
  9. संजय सिंह गंगवार : गन्ना विकास एवं चीनी मिल
  10. ब्रजेश सिंह : लोक निर्माण
  11. केपी मलिक : वन
  12. सुरेश राही : कारागार
  13. अनूप प्रधान : राजस्व
  14. प्रतिभा शुक्ला : महिला कल्याण
  15. राकेश राठौर : नगर विकास
  16. डा.सोमेन्द्र तोमर : ऊर्जा
  17. रजनी तिवारी : उच्च शिक्षा
  18. सतीश चंद्र शर्मा : खाद्य एवं रसद
  19. दानिश आजाद अंसारी : अल्पसंख्याक कल्याण
  20. विजयलक्ष्मी गौतम : ग्राम्य विकास

ये भी पढ़ें : मायावती का बड़ा बदलाव, भतीजे को बनाया राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर