Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें

UP: Two gas agency owners sued for black marketing-licenses cancelled
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में गैस की कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमे हुए हैं। यूपी सरकार गैस की कालाबाजारी करने वाले एजेंसी मालिकों से सख्ती से निपट रही है। मुकदमें होने के बाद एक गैस एजेंसी का लाइसेंस भी रद्द हो रहा है। यूपी में गैस कालाजाबारी के खिलाफ सरकार सख्त रुख अपना रही है। यूपी में गैस किल्लत का कारण कालाबाजारी भी है।

बिजनौर और हापुड़ में कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, बिजनौर में आपूर्ति विभाग ने चांदपुर में एचपी गैस एजेंसी के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया जा रहा है कि एक सूचना पर शुक्रवार को पूर्ति विभाग के निरीक्षकों की टीम ने चांदपुर में छापा मारा।

ये भी पढ़ें: अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर..

आपूर्ति विभाग की टीम को जांच में रसोई गैस के 26 भरे हुए और 30 खाली सिलेंडर रखे मिले। जांच में सिलेंडरों का गोदाम के स्टाक से मिलान नहीं हो सका। अवैध गोदाम में अग्निशमन के इंतजाम भी नहीं थे।

जिलापूर्ति अधिकारी ने कही यह बात

Another blow of inflation huge increase in domestic gas prices

एजेंसी के स्टॉक से सिलेंडर का मिलान नहीं हुआ। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप ने कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई। मामले में डीएम की संस्तुति के बाद एजेंसी संचालक के खिलाफ एफआईआर कराई गई।

ये भी पढ़ें: दुखद: यूपी में सिलेंडर की लाइन में लगे व्यक्ति की मौत

उधर, हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के गांव टियाला में भारत गैस एजेंसी में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में अनियमितता और कालाबाजारी की शिकायतों पर एक्शन हुआ। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न मिलने की शिकायत सही मिली।

टियाला रोड स्थित एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया गया। एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी: संयुक्त निदेशक बर्खास्त-योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि जिला पूर्ति निरीक्षक कमलेश झा ने एफआईआर कराई है। तहरीर पर महेंद्र भारत गैस एजेंसी की संचालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यूपी: संयुक्त निदेशक बर्खास्त-योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

अलर्ट: यूपी में मौसम का यू-टर्न, कुछ जगहों पर बारिश-ओले की संभावना

यूपी में भीषण हादसा, एक्सप्रेसवे पर बस-वैन की टक्कर में 6 की मौत