

समरनीति न्यूज, नोएडा : Supertech Twin Tower Demolition Blast : सुपरटेक ट्विन टावर आज रविवार 28 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे जमींदोज कर दिए गए। नोएडा सेक्टर-93ए में अवैध तरीके से बने ये दोनों टावर विस्फोट से धराशाई कर दिए गए। दोनों टावर के ढहते ही धूल के बड़े-बड़े गुब्बार उड़ते देखे गए। एक्सप्रेसवे तक धूल पहुंची। लोगों को आसपास कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। धूल की धुंध सी छा गई।

3500 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल
इन बिल्डिंग को गिराने में करीब 3500 किलो विस्फोटक का प्रयोग किया गया। साथ ही सुरक्षा और दूसरे जरूरी उपाए भी किए गए। आसपास के घरों को पूरी तरह खाली करा लिया गया। भारी पुलिस बल तैनात रहा। ट्वीन टावर के धवस्तीकरण पर ACS होम और DGP पूरी पक्रिया पर नजर रख रहे थे।
#WATCH | 3,700kgs of explosives bring down Noida Supertech twin towers after years long legal battle over violation of construction laws pic.twitter.com/pPNKB7WVD4
— ANI (@ANI) August 28, 2022
अनहोनी न हो, इसलिए हुई पूजा
बताते हैं कि ट्विन टावर ध्वस्तीकरण से पहले वहां विशेष पूजा की गई। एडिफिस कंपनी के लोगों की ओर से ट्विन टावर में पूजा की गई।
ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में दो बड़े अफसर सस्पेंड, योगी सरकार का एक और तगड़ा एक्शन
दरअसल, ध्वस्तीकरण के दौरान कोई अनहोनी न हो, इसलिए पूजा की गई। इसके बाद 32 मंजिला इन टावरों को चार धमाकों के जरिए जमींदोज कर दिया गया।

टावर ध्वस्तीकरण के समय कई किलोमीटर दूर तक धूल के बड़े-बड़े गुब्बार देखे गए। लोगों को आसपास कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोएडा के सेक्टर 93 में 103 मीटर ऊंचाई वाली ये बिल्डिंग्स यानी ट्वीन टावर गिराए गए हैं।
ये भी पढ़ें : UP : मुख्तार पर और कसा शिकंजा, पत्नी के खिलाफ लुक आउट नोटिस तो बेटे अब्बास के घर कुर्की का..
