समरनीति न्यूज, डेस्क : हाईवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार दो बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में आज लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुई है। बताते हैं कि लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई।
लखनऊ से कानपुर आ रही थीं दोनों
वाहन ने दोनों बहनों को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। एसओ अमित सिंह का कहना है कि मरने वाली बहनों में एक का नाम चांदनी गंगवार (22) और दूसरी बहन का नाम पूर्वशा गंगवार (20) है। दोनों के पिता का नाम अशोक कुमार है। वह लखनऊ के गोमतीनगर सहारा हॉस्पिटल दूरदर्शन कॉलोनी के रहने वाले हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों बहनें लखनऊ से कानपुर जा रही थीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें : Chitrakoot News : गैंगरेप की शिकार लड़की ने तोड़ा दम, चित्रकूट से किया था दरिंदों ने अगवा