
समरनीति न्यूज, उन्नाव : जिले में आज मंगलवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से जूनियर डाक्टर की मौत हो गई। जूनियर डाक्टर उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में तैनात थे। जूनियर डा. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (35) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर उन्नाव पहुंचे परिवार के लोग बदहवास से नजर आए। उनको संभालना मुश्किल हो रहा था। उधर, पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
रायबरेली जिले के रहने वाले थे डाक्टर
बताते हैं कि मंगलवार तड़के सुबह 3 बजे वह बाइक से टोल प्लाजा गए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। वह मूलरूप से रायबरेली के सर्वोदय नगर लालगंज के रहने वाले थे। उनके पिता किशोर कुमार सिंह सेवानिवृत पुलिस इंस्पेक्टर हैं। बताते हैं कि वह पुष्पेंद्र तीन बेटों में सबसे बड़े थे। उन्होंने रसिया से एमबीबीएस किया था। इसके बाद यहां आ गए थे। इस हादसे ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है। सभी लोग बेहद दुखी हैं।
ये भी पढ़ें : लखनऊ : डाक्टरों के अंधाधुंध तबादलों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सचिव को लताड़ा, पूछा-मरीजों का क्या होगा..?
