Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

UP : एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार और ट्रेलर की टक्कर में 3 की मौत

UP : horrific accident on expressway, 3 killed in a car-trailer collision

समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार आगे-आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल कार सवारों की पहचान नहीं हो सकी है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

बताते हैं कि बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में ग्राम जोगीकोट के पास शुक्रवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : नामांकन को जा रहे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ पर हमला, आरोपी के पास से केमिकल-ब्लेड मिला

तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। कार सवार 4 अज्ञात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा टीम ने चारों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। 3 युवकों को डाक्टर ने मृत घोषित करते हुए एक को रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : गोसेवक ने कलेक्ट्रेट गेट के पास खुद को आग लगाई, मवेशियों की दुर्दशा से आहत..