Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : 5वें चरण में 1 बजे तक इतना प्रतिशत मतदान, इस जिले में सबसे ज्यादा..

UP Elections 2022 : Voting took place till 1 pm in 5th phase, highest voting in this district

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के 5वें चरण के लिए आज रविवार को मतदान जारी है। आज यूपी के कुल 12 जिलों में 61 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। दोपहर 1 बजे तक कुल 34.83% मतदान हुआ है। वहीं कौशांबी में 37.23%, सिराथू में 36.2%, मंझनपुर में 39.23%, चायल में 36.1% मतदान हुआ है।

चित्रकूट में सबसे ज्यादा वोटिंग

इसी क्रम में गोंडा में 34.36% और श्रावस्ती में 36.56% मतदान हुआ है। इसी तरह 6 घंटे में यानी सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी जिलों में चित्रकूट में सबसे ज्यादा 38.99% वोटिंग हुई है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : 5वां चरण आज, डिप्टी CM व 4 मंत्रियों समेत कई दिग्गज मैदान में..  

वहीं सबसे कम वोटिंग 30.56% प्रयागराज में हुई है। अमेठी में 36.02%, अयोध्या में 38.79%, बहराइच में 37.31%, बाराबंकी में 36.25%, प्रतापगढ़ में 33.72, रायबरेली में 33.64%, सुलतानपुर में 34.85% वोटिंग हुई है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला, पीटने वाला राज भैय्या का समर्थक